Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक विस्तृत बैठक की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के पश्चात यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने लगातार 5 वर्ष एवं उससे अधिक समय तक प्रदेश की बागडोर संभाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा उनकी दूरदर्शी नीतियों एवं जनहितकारी निर्णयों का ही परिणाम है कि प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार का गठन हुआ।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, चाहे वह आधारभूत संरचना का विकास हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना हो, महिला सशक्तिकरण हो या फिर पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास—हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़े, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटें।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे आमजन अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनसमस्याओं के समाधान का भी एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, बीना बंगवाल, अजय साहू, मनोज डंगवाल, अनिरुद्ध शर्मा, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Check Also

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी ने फीता काटकर किया हरिद्वार सराय बायपास रोड पर MY TVS मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : सराय बायपास रोड स्थित MY TVS Multibrand Car Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *