Breaking News

वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिको ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को गत दिवस ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाए जाने एवं मुख्यमंत्री द्वारा एकीकृत योजना बनाकर समाधान का आश्वासन दिए जाने पर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे तथा डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय विधायक जी इस विषय को लेकर निरंतर गंभीर हैं तथा उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री जी के समक्ष बापू ग्राम की समस्या को प्रमुखता से उठाया है।

वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना ने कहा कि विधायक जी ने विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानसभा पटल पर बापू ग्राम का मुद्दा उठाकर इसे और मजबूती प्रदान की है।

ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप ने कहा कि माननीय विधायक जी के सतत प्रयासों के चलते बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण अब समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए सभी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत धामी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय पासवान, मुन्नी देवी, लक्ष्मी चौहान, मिकी मिश्रा, पूजा गौड़, ज्ञानवती, विनीता वर्मा, विनीता बिष्ट, विजयलक्ष्मी नौटियाल, अनीता सोंधी, बसंती शर्मा, मीनाक्षी पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर हर जन तक नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान किया प्रारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद हरिद्वार / राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *