Breaking News

मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

श्रीनगर * कैबिनेट मत्री मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

मंत्री ने खिर्सू स्थित एएनएमटीसी(सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र) केंद्र में आयोजित टीबी उन्मूलन जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसवाड़ा में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं उन्होंने ग्राम मोलकाखाल-टीला मोटर मार्ग से डोबरी ग्राम तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्राम डोबरी में सड़क से भैरव मंदिर तक सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स से रास्ते के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

उन्होंने इंटर कॉलेज टीला के सौंदर्यीकरण कार्य, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन और टीला गांव के लिए मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और हर क्षेत्र में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस दौरान यूसीबी पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य गणेश नेगी सहित संपत सिंह रावत विजय रौथाण, वीरेन्द्र रावत, आनंद रावत, नरेंद्र रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *