Breaking News

जोगीवाला माफी के ग्राम प्रधान श्री शैलेंद्र रांगड़ एवं अन्य क्षेत्रीय नागरिकों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जोगीवाला माफी के ग्राम प्रधान श्री शैलेंद्र रांगड़ एवं अन्य क्षेत्रीय नागरिकों ने आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान श्री शैलेंद्र रांगड़ ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयासों के फलस्वरूप जोगीवाला माफी क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि सिंचाई नहरों के जीर्णोद्धार, बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनलाइजेशन के कार्य तथा विद्युत विभाग द्वारा घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के सुधार जैसे कार्य या तो पूर्ण हो चुके हैं अथवा तेजी से प्रगति पर हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर श्रीमती ललिता बगियाल, श्री विजय तड़ियाल, श्रीमती आशा भंडारी, श्री पवन उनियाल, श्री संदीप कलूड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *