गोल्डरे ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, स्वर्ण, रजत व डायमंड आभूषणों की मिलेगी विशेष श्रृंखला और छूट
www.shrimannews.in
July 15, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ज्वालापुर हरिद्वार / ज्वालापुर क्षेत्र में आभूषण प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में गोल्डरे ज्वेलर्स (Goldray Jewellers) का भव्य शुभारंभ हआ यह दुकान नंबर-26, ओल्ड शंकर आश्रम, अवधूत मंडल, ज्वालापुर में शुरू हुआ।

नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोने, चांदी एवं डायमंड ज्वेलरी की आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण, नवीनतम डिजाइनों और भरोसेमंद सेवा के साथ बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करना है।
उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर स्वामी श्री दीपक हंस एवं श्री नमिष हंस को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।