Breaking News

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार /उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (आईपीएस) ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उप सेनानायक श्री जोधराम जोशी, दलनायक श्री गणेश लाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *