Breaking News

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की आपरेशन सिंदूर की प्रशंसा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की है।

सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए अखाड़ा परिषद ने कहा कि उन्होंने हमारा सिंदूर मिटाया। ऑपरेशन सिंदूर ने उन्हें मिटा दिया।

एसएमजेएन कालेज में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को पुनः स्थापित किया है। यह ऑपरेशन न केवल हमारी सेना की अदम्य शक्ति और सामरिक कुशलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके ठिकानों पर निशाना बनाकर देश की आन-बान-शान को अक्षुण्ण रखा है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण को सलाम करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का आधार शांति और सहअस्तित्व है, किन्तु जब बात राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की आती है, तो हमारा साहस और शक्ति विश्व के सामने स्पष्ट होती है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना और सरकार को बधाई देता है और देश की एकता व अखंडता के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प दोहराता है।

पत्रकारवार्ता के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील बत्रा ने छात्र छात्राओं के साथ कालेज परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकाली

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *