Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए BLA-2 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें।

इसके साथ ही उन्होंने हरेला पर्व सहित आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, मंडल मंत्री मनोरमा, BLA-2 रिंकी भारद्वाज, BLA-2 राजीव शर्मा (बूथ-57), BLA-2 अनिल कुमार (बूथ-81), भाजयुमो जिला मंत्री पंकज थपलियाल, मंडल उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, पूर्व पार्षद विपिन पंत, पूजा गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

भव्य शुभारंभ : Jwalapur में ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार :ज्वालापुर क्षेत्र में आज ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *