Breaking News

सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मंदिर भूपतवाला में श्री रामदयाल दास योगीराज जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मंदिर भूपतवाला में  श्री रामदयाल दास योगीराज जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल संत समागम एवं भंडारे का आयोजन हुआ

इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से पधारे संत महात्माओं ने गुरु महिमा भक्ति सेवा और सनातन धर्म के आदर्शों पर अपने प्रेरणादाई एवं अमृतमय में विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महंत श्री विष्णु दास जी महाराज ने अपने पावन उद्बोधन में कहा कि गुरु ही जीव को ईश्वर से जोड़ने वाले सच्चे पथ प्रदर्शक है।

महंत श्री सीताराम दास जी महाराज ने गुरु भक्ति को जीवन का सर्वोच्च साधन बताते हुए सभी से धर्म सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

महंत श्री दुर्गादास जी महाराज ने कहा कि संतों का सानिध्य मानव जीवन को सफल और सार्थक बनता है। ऋषिकेश से पधारे महंत श्री वृंदावन दास जी महाराज ने गुरु कृपा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु की कृपा से जीवन में आत्मिक प्रकाश का उदय होता है।

श्री भरत मिलाप आश्रम के महंत श्री नारायण दास जी महाराज ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में प्रेम सद्भाव तथा सेवा की भावनाओं को बढ़ाने का संदेश दिया। महंत आचार्य श्री नारायण दास जी महाराज ने कहा कि गुरु परंपरा ही सनातन संस्कृति की आत्मा है। और संत समाज सदैव लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा है। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति में वातावरण से गूंजता रहा।

संतो के श्री मुख से निकले दिव्या वचनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। अंतः में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु भगवान श्री रामदयाल दास योगीराज जी महाराज की पावन स्मृति को श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर महंत दुर्गादास महाराज, महंत नारायण दास पटवारी महाराज, महंत रघुवीर दास महाराज महंत जय रामदास महाराज, महंत हितेश दास महाराज, महंत बाबा हठयोगी,कोतवाल कमल मुनि महाराज, कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज, सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित रहे।

Check Also

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *