ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से हरिपुर कला क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की
www.shrimannews.in
July 19, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में हरिपुर कला क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हरिपुर कला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने हरिपुर कला क्षेत्र के उपस्थित तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विधायक निधि से 75 स्ट्रीट लाइट (प्रत्येक को 25-25) उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बैलवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सुनील जुगलान (लक्ष्मी जुगलान), धर्मेंद्र ग्वाड़ी (पूजा ग्वाड़ी), मनोज ज़ख्मोला, सत्येंद्र धामंदा, मनोज शर्मा, सुनील गौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।