खुशखबरी खुशखबरी : KASHI SUTRA ( Heritage sarees and suits ) शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ
www.shrimannews.in
August 27, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : चंद्राचार्य चौक के पास श्री हरिहर मंदिर के सामने काशी सूत्र साड़ी शोरूम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शोरूम के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। शोरूम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की आकर्षक साड़ियों के कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

संचालक वैशाली शर्मा जी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक साड़ियों की भी विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी।
शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने काशी सूत्र साड़ी शोरूम के संचालकों को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भविष्य शर्मा जी, श्री गोपाल जी, श्री यतींद्र कुमार जी, उज्जवल शर्मा जी मौजूद रहे।