Breaking News

उत्तरी हरिद्वार में परम पूज्य साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी ने किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : श्री राम कृपा धाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

परम पूज्या साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, धर्म, कर्म और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर गीता के उपदेश तक विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर आश्रम में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर खुशी मनाई। भगवान के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Check Also

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *