Breaking News

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शिवडेल स्कूल जगजीतपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जगजीतपुर : डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शिवडेल स्कूल जगजीतपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं। वे केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में अतिथि आदेश चौहान एवं विभाग प्रचारक राकेश कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।

शिवडेल स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरद पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षक सम्मान वास्तव में उस पूरी शिक्षा व्यवस्था का सम्मान है, जो समाज को संस्कारित और सशक्त बनाने का कार्य करती है। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं।

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक शर्मा ने किया

समारोह में रवि बजाज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोलाप्रतिनिदि सुभाषचंद विकास तिवारी बलराम कपूर अनिल पुरी अभिनव चौहान दीपांशु विधार्थी गुलशन अदलाखा अंकुश रोहिला मयंक गुप्ता अर्श नैयार पार्थ मोदी बड़ी संख्या में शिक्षक, गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Check Also

जो भक्त भगवान श्री कृष्ण की शरण में आए तो उसका कल्याण हो जाए : रमेश जी भाई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड जनपद हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *