Breaking News

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी मनोनीत पार्षदों का पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी मनोनीत पार्षदों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्षद के रूप में उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की जनता की समस्याओं के समाधान तथा नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त पार्षदों से जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

मनोनीत पार्षदों ने विधायक डॉ. अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मनोनीत पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, सोनू पांडे, पूनम डोभाल, आशु अरोड़ा, सुमन रावत, ऋषि राजपूत एवं कमल शर्मा तथा पूर्व पार्षद अशोक पासवान आदि उपस्थित रहे।

Check Also

ढंडेरा नगर पंचायत को मिले चार नए सभासद, विकास की उम्मीदों को लगा राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने दी शुभकामनाएं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की : ढंडेरा नगर पंचायत में उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *