Breaking News

बीoएचoईoएलo को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार : बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति’ से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष के कीर्ति पुरस्कारों के अंतर्गत, कंपनी को ‘क क्षेत्र’ स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में ‘द्वितीय’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

14 सितंबर 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं अतिरिक्त प्रभार (मानव संसाधन), श्री तजिंदर गुप्ता ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री बंडी संजय कुमार से ये पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री नित्यानंद राय, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी मंच पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए भी कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

Check Also

हरकी पैड़ी पर मिश्री मठ के स्वच्छता अभियान में जुटे हजारों लोग, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी किया श्रमदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *