Breaking News

इंजीनियर्स डे के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाज एवं क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : इंजीनियर्स डे के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में समाज एवं क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, सहायक अभियंता राजेश चौहान एवं कनिष्ठ अभियंता संजय सेमवाल को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एंव मिष्ठान खिलाकर सम्मानित करते हुए उन्हें इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इंजिनियर देश और समाज के विकास की आधारभूत संरचना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, पेयजल, विद्युत, सिंचाई सहित विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनकी तकनीकी दक्षता, मेहनत और समर्पण से विकास कार्यों को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक और सशक्त समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने में अभियंताओं का योगदान विशेष रूप से सराहनीय है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजिनियरो एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और उत्साह को और बढ़ाता है। उन्होंने सभी इंजीनियरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इंजीनियर्स डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, अरुण बडोनी, व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल, आदित्य नेगी, शाश्वत नौटियाल, सौरभ पोखरियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून युवा केंद्र आमवाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *