Breaking News

संत श्री आनंद प्रकाश बापू की पावन स्मृति में हुआ विशाल संत समागम नकलक धाम; हजारों संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : भूपतवाला स्थित श्री नकलक धाम में परम पूज्य गुरु भगवान संत श्री आनंद प्रकाश बापू जी की पावन स्मृति में श्री आनंद प्रकाश बापू सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल संत समागम का भव्य आयोजन किया गया।

गुजरात की पावन धरा से पधारे समिति के सेवाभावी भक्तजनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल सत्संग, भव्य कीर्तन, संत सेवा एवं संत भंडारे का आयोजन कियाकार्यक्रम के दौरान हजारों संत-महात्माओं को वस्त्र, दक्षिणा एवं श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया।

संतों के सानिध्य में आयोजित सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ज्ञान और भक्ति की पावन सरिता में स्नान कर अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ किया।

संत समागम के दौरान हुए भव्य कीर्तन, सत्संग एवं संत भंडारे ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया।

आयोजन में गुजरात सहित विभिन्न स्थानों से आए भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा श्री नकलक धाम हरि नाम, भक्ति और संत वाणी से गुंजायमान रहा।

Check Also

श्री हरि मित्र मंडल, पोरबंदर की ओर से विशेष ‘चलो हरिद्वार’ धार्मिक यात्रा का होगा आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार की आध्यात्मिक भूमि और मां गंगा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *