Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून, ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित शासकीय आवास पर भेंट कर उनको पटका पहनाकर एंव गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और राज्यहित में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी को ईश्वर निरंतर ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की।

Check Also

हरकी पैड़ी पर मिश्री मठ के स्वच्छता अभियान में जुटे हजारों लोग, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी किया श्रमदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *