Breaking News

खुशखबरी खुशखबरी: ज्वालापुर हरिद्वार में Elevate Wellness Yoga Studio का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ज्वालापुर हरिद्वार : बदलती जीवनशैली के बीच लोगों को स्वस्थ, फिट और मानसिक रूप से संतुलित रखने के उद्देश्य से Elevate Wellness Yoga Studio का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टूडियो के स्वामी सुमित गोयल ने बताया कि यहां फिटनेस के साथ योग, डांस, ध्यान, आत्मरक्षा और विभिन्न प्रकार की थेरेपी को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

स्टूडियो में Yoga, Gym, Dance & Zumba, Self Defence और Meditation के साथ Cardio Training, Mat Pilates, Sound Healing, Bhajan Jamming और Therapies जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। योग के अंतर्गत अष्टांग योग, हठ योग, एरियल योग, रोप योग और प्रॉप्स योग जैसी विधाओं को शामिल किया गया है। वहीं कार्डियो ट्रेनिंग में HIIT, एरोबिक्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

डांस एवं जुंबा के माध्यम से फिटनेस को मनोरंजन से जोड़ने की पहल की गई है। यहां हिप-हॉप, साल्सा, बॉलीवुड, एरोबिक्स, कंटेम्परेरी, कथक, जैज, फ्रीस्टाइल, वेडिंग कोरियोग्राफी और सेमी-क्लासिकल जैसी विधाओं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्टूडियो में वीकेंड क्लासेज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

फिटनेस के साथ मानसिक शांति पर भी जोर : सुमित गोयल : स्टूडियो के मालिक सुमित गोयल ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपनी सेहत और मानसिक शांति के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। Elevate Wellness Yoga Studio का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर भी ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि योग, एक्सरसाइज, डांस, मेडिटेशन, साउंड हीलिंग और सेल्फ डिफेंस जैसी गतिविधियों को एक साथ जोड़कर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण तैयार करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्टूडियो में Self Defence के अंतर्गत वुशु, कराटे, जूडो, किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, जिउ-जित्सु, ताइक्वांडो और आइकीडो जैसी विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा Physiotherapy, Potli Therapy, Cupping Therapy, Shirodhara Therapy और Acupressure Therapy जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं मित्रगण बड़ी सख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Check Also

बीoएचoईoएलo ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *