Breaking News

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला का SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना लक्ष्मण झूला :.आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी तथा अत्यधिक भयभीत अवस्था में थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम द्वारा हिम्मत, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई गई।

टीम द्वारा महिला को ढांढस बंधाते हुए मानसिक रूप से मजबूत किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ उसे सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से ऊपर लाकर नीलकंठ मार्ग की सड़क तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई *महिला का नाम – विदिशा उम्र 24 वर्ष हिसार हरियाणा राज्य की निवासी है।

SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

SDRf रेस्क्यू टीम* उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप, दीपक

Check Also

पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा ली गई महा अगस्त 2026 की अपराध गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद हरिद्वार : दिनांक 19/08/2026 को पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *