Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कारागार रोशनाबाद में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला कारागार रोशनाबाद में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक श्री मनोज आर्य एवं भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। जरूरतमंद बंदियों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए समर्पित रहा है और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर जारी रखे जाएंगे।

शिविर में रोटरी क्लब कनखल की ओर से हरपाल सिंह, साहिल चावला, सी.एम. जैन, विक्रमजीत, अनुभव गर्ग, जश्न अरोड़ा, शीलू भाटिया एवं नरेश रानी गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

वहीं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर की ओर से डॉ. हिमानी जोशी, डॉ. स्वाति भर्तृवाल, डॉ. मंजू, डॉ. अलका दीप, डॉ. ऋचा एवं अनुभूति ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान कारागार प्रशासन एवं चिकित्सा टीम ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Check Also

भगवान विश्वकर्मा शिल्प कला के प्रणेता हैं : पूर्व मेयर गौरव गोयल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की : विश्वकर्मा चौक स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *