Breaking News

राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरीगिरी जी को तीर्थनगरी हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु ज्ञापन दिया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार /उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार : राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरीगिरी जी को तीर्थनगरी हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में जनता के कर से प्राप्त धन के पारदर्शी एवं सदुपयोग हेतु ज्ञापन दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट हरीगिरी जी ने तीर्थनगरी के लिए गंभीर विषय पर सकारात्मक वार्ता के उपरांत ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का पूर्ण आश्वासन दिया!

सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हरिद्वार केवल एक नगर ही नहीं, अपितु करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना की विश्वविख्यात तीर्थनगरी है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसी पवित्र तीर्थभूमि में नशे का बढ़ता अवैध कारोबार समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

नशे की प्रवृत्ति केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं परिवार को प्रभावित ही नहीं करती, बल्कि इसके दुष्परिणाम अपराध, आर्थिक शोषण, सामाजिक विघटन तथा युवाओं के भविष्य पर भी पड़ते हैं। अतः हरिद्वार को नशामुक्त एवं सुरक्षित तीर्थनगरी बनाए जाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख अभियान चलाया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दिव्य भव्य कुंभ (अर्धकुंभ) मेले के दृष्टिगत सरकार एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास, निर्माण, सौंदर्यीकरण, यातायात, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में व्यय होने वाला धन प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जनता के कर एवं सार्वजनिक राजस्व से आता है। इसलिए प्रत्येक सार्वजनिक परियोजना में पारदर्शिता, गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। यह प्रजातंत्र में जनता का लोकतांत्रिक अधिकार भी है!

उन्होंने कहा कि जनहित में निम्नलिखित मांगें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत हैं :

1. हरिद्वार तीर्थनगरी मे

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान चलाया जाए एवं नशे के कारोबारियो पर दंडात्मक कठोर कार्रवाई की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष निगरानी की जाए।

2. शैक्षणिक संस्थानौ

विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों एवं युवा- केंद्रित क्षेत्रों के आसपास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए ।

3.अर्धकुंभ से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृत लागत, कार्यदायी संस्था, कार्य की समयसीमा एवं निर्धारित उद्देश्य जैसी मूलभूत जानकारी सार्वजनिक की जाए।

4.अर्धकुंभ से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर सक्षम एवं स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से जांच कराई जाए।

5. जनता के कर के धन से किए जा रहे प्रत्येक कार्य में अनावश्यक व्यय, दोहराव एवं अपव्यय की संभावना को रोकते हुए वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया जाए!

उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक पौराणिक तीर्थनगरी है यहां की पवित्रता केवल उसके गंगा तट और मंदिरों से नहीं बल्कि यहां के सामाजिक वातावरण, युवाओं के सुरक्षित भविष्य, तथा ईमानदार एवं पारदर्शी प्रशासन से भी सुनिश्चित होती है

सार्वजनिक धन जनता की अमानत है और उसका प्रत्येक व्यय, पारदर्शिता, गुणवत्ता, तथा जवाब देही के सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए! हमें आपसे पूर्ण आशा है कि आप उपयुक्त बिंदुओं (मांगो ) पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई अवश्य करेंगे

ज्ञापन देने में सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, जिला महामंत्री विशाल यादव, युवा जिलाध्यक्ष शिवम कौशिक, पार्थ शांडिल्य, पीयूष कौशिक, नवीन शर्मा, आशीष पटवाल, गौरव भट्ट, साहिल बग्गा, रचित सिंघल, पंडित सुनील शर्मा, विकास राजपूत, नरेश शर्मा, जय बाली, दिनेश शर्मा, जितेंद्र यादव, मनोज गिरी, सनी भाटिया, विकास अरोड़ा, गोपाल तनेजा, मनोज जैन आदि सावक मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Check Also

भगवान विश्वकर्मा शिल्प कला के प्रणेता हैं : पूर्व मेयर गौरव गोयल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की : विश्वकर्मा चौक स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *