ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने चतुर्थ गणेश उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की
www.shrimannews.in
September 22, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश : गत रात्रि ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के सर्वहारा नगर (काले की ढाल) में आयोजित चतुर्थ गणेश उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गणेश उत्सव हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत होती है।
डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को चतुर्थ गणेश उत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पवन गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, नारायण पांडे, दिलीप, अनुज यादव, राम आशीष मौर्य, शीला देवी, यशोदा देवी, कुसमाबाद देवी, गुड़िया, सविता, सोमवती, रीना यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।