कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्राम बिझौली में सड़क निर्माण का किया उद्घाटन
www.shrimannews.in
September 23, 2026
कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड
रुड़की : क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमि पूजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने मंत्री जी का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
ग्राम बिझौली में क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित सड़क के निर्माण कार्य का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया। इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत हरिद्वार की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया गया है। इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री जी का आभार जताया।
इसके साथ ही, वर्ल्ड बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में एक नए विशाल हॉल के निर्माण तथा मंदिर प्रांगण के सर्वांगीण सौंदर्यीकरण हेतु माननीय मंत्री जी द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। कॉलोनीवासियों के लिए यह हॉल धार्मिक अनुष्ठानों व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अत्यंत सुविधाजनक सिद्ध होगा। जन-आस्था का सम्मान करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का जीर्णोद्धार व सुदृढ़ीकरण कराना माननीय मंत्री जी की हमेशा से प्राथमिकता रही है, जिससे स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा, “क्षेत्र में सड़क, नाली, धार्मिक व सामाजिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्य करना हमारा परम कर्तव्य है, जिससे जन-जीवन सुगम व समृद्ध बनता है।”
मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनता को विकास योजनाओं का त्वरित एवं वास्तविक लाभ मिल रहा