Breaking News

सात दिवसीय महोत्सव में परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज, पीठाधीश्वर मोहन गोकुलधाम हरिद्वार श्री खाटू श्याम जी की महिमा का वर्णन करेंगे

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

मवाना : महाभारतकालीन मवाना-हस्तिनापुर क्षेत्र में पहली बार श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 24 से 30 सितंबर 2026 तक उत्सव मंडप मवाना में होने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज, पीठाधीश्वर मोहन गोकुलधाम हरिद्वार श्री खाटू श्याम जी की महिमा का वर्णन करेंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 24 सितंबर को खाटू श्याम मंदिर मवाना से भव्य कलश एवं निशान यात्रा के साथ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।

महाराज जी ने कहा कि कलियुग में बाबा श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं को भगवान की शरणागति, सेवा और सदाचार की प्रेरणा देती है। महाभारतकालीन इस पावन भूमि पर श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कथा में पहुंचकर बाबा श्याम की कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

स्थान: उत्सव मंडप, मवाना | समय: दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | अवधि: 24–30 सितंबर 2026

Check Also

हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: नगर निगम और मेला प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र कराया मुक्त, 50 से अधिक कब्जे ध्वस्त

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *