Breaking News

24 सितंबर को श्री गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर कनखल में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : कनखल के दादूबाग स्थित श्री गुरु गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ भंडारे, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से सभी स्नेही भक्तजनों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार 24 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी का पाठ प्रारंभ होगा। शुक्रवार 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे पाठ का संपूर्ण भोग एवं प्रसाद, दोपहर 3 बजे हवन तथा शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

वहीं शनिवार 26 सितंबर को शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन होगा तथा रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘बाबा जी का बसेरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महंत वेदनाथ जी महाराज जी ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

स्थान: श्री गुरु गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर, दादूबाग, कनखल, हरिद्वार।

Check Also

सात दिवसीय महोत्सव में परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज, पीठाधीश्वर मोहन गोकुलधाम हरिद्वार श्री खाटू श्याम जी की महिमा का वर्णन करेंगे

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड मवाना : महाभारतकालीन मवाना-हस्तिनापुर क्षेत्र में पहली बार श्री खाटू श्याम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *