Breaking News

श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में गूंजी भागवत कथा की अमृतधारा, आचार्य मूर्ति स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, हरिद्वार में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। व्यास पीठ पर आसीन श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री नारायणाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा के दौरान मंदिर परिसर में 3 अक्टूबर को श्री आचार्य मूर्ति स्थापना महोत्सव भी भव्य रूप से मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और श्रद्धा के बीच हुए महोत्सव से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता कर आचार्य चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

भागवत कथा और मूर्ति स्थापना महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भक्ति और गुरु परंपरा के महत्व का संदेश दिया गया।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *