Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला क्षेत्र से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला क्षेत्र से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 18 अक्टूबर को हिमालय माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले ‘कालरात्रि’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए डॉ. अग्रवाल को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर हिमालय माता मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज थापा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने डॉ. अग्रवाल को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी तथा आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

इस दौरान हिमालय माता मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज थापा, बुधबहादुर गुरुंग, अनीता प्रधान, कृष्ण कुमार थापा, एल. बी. थापा, कृष्ण बहादुर राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *