Breaking News

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश, रायवाला : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला स्थित श्री उत्तम फॉर्म, बसंती माता चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम से पूर्व राज्य आंदोलन में सहीद हुए शहीदों को नमन कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर एंव पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान को नमन करते हुए राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं राज्य आंदोलनकारी रहे है, उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमारे राज्य आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अथक प्रयासों की बदौलत आज हमें अपनी अलग पहचान और राज्य के रूप में गौरव प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारी पार्वती रतूड़ी, वीरा देवी, लीला शर्मा, रोशनी कुकरेती, सुभागा कुकरेती मौजूद रही

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। राज्य निर्माण के मूल सपनों को साकार करना ही आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम मनराल, मातवर सिंह पवार, गैणा सिंह, हीरा दानु, बीरबल नेगी, भारत बिष्ट, महेश्वर प्रसाद, प्रेम सिंह नेगी, जयवीर सिंह, गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर नगर आयुक्त ने घाटों एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर नगर आयुक्त श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *