त्रिवेणी घाट ऋषिकेश द्वारा आयोजित 32वें छठ महोत्सव कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सम्मिलित हुए
www.shrimannews.in
November 15, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश : सार्वजनिक छठ पूजा समिति (रजि.), त्रिवेणी घाट ऋषिकेश द्वारा आयोजित 32वें छठ महोत्सव कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश महापौर श्री शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, दर्जाधारी श्रीमती चारु कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने छठ व्रतियों को नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना के माध्यम से समाज में श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।
डॉ. अग्रवाल ने इस पावन पर्व के उल्लास को साझा करते हुए अपने ऋषिकेश स्थित निजी आवास को भी रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया।
इस दौरान सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्री रामकृपाल गौतम, श्री राजपाल ठाकुर, श्री वीर बहादुर राजभर, श्री परमेश्वर राजभर, श्री जयप्रकाश ठेकेदार, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री दीप शर्मा, कांग्रेस नेता श्री राजपाल खारोला, श्री सोनू पांडे, श्री राकेश राजभर, श्री लल्लन राजभर, श्री जितेंद्र प्रसाद, श्री सुभाष जायसवाल एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. सुनील थपलियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।