लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र स्थित ‘महामाई छठ पूजा समिति’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
www.shrimannews.in
November 16, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र स्थित ‘महामाई छठ पूजा समिति’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इसके उपरांत डॉ. अग्रवाल त्रिवेणी घाट एवं आस्था पथ स्थित गौरीशंकर मंदिर के समीप आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिला।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
इस अवसर पर महामाई छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राम आशीष राजभर, महासचिव डीसी राजभर, उपाध्यक्ष नंदलाल राजभर, राम कैलाश, कमलेश, राजेश साहनी, लल्लन राजभर, संजय पासवान, गौतम गुप्ता, सुरेश शर्मा, दीपक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।