महान राष्ट्रसंत एवं सनातन धर्म के गौरव आद्य गुरु शंकराचार्य जी के सम्मान में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम ‘आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य एयरपोर्ट’ रखा जाना चाहिए : वाद मित्र शंकराचार्य / ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज
www.shrimannews.in
November 15, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
मथुरा : सनातन धर्म के पुनर्जागरण के महान प्रवर्तक, अद्वैत वेदांत के प्रणेता एवं भारत की चारों दिशाओं में चार प्रमुख मठों की स्थापना करने वाले आद्य जगद्गुरु भगवान आदि शंकराचार्य जी ने हिमालय की पावन भूमि पर ज्योतिर्मठ (ज्योतिष पीठ), बदरिकाश्रम की स्थापना कर सनातन धर्म की महान आध्यात्मिक परंपरा को नई दिशा प्रदान की।
ऐसे महान राष्ट्रसंत एवं सनातन धर्म के गौरव आद्य गुरु शंकराचार्य जी के सम्मान में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम ‘आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य एयरपोर्ट’ रखा जाना चाहिए।
यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि भारत की महान आध्यात्मिक विरासत और सनातन संस्कृति को सम्मान देने का विषय है।
वाद मित्र शंकराचार्य / ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज/अध्यक्ष, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा