Breaking News

कार्तिक मास के पावन अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा सत्संग, महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी जी महाराज करेंगे कथा का अमृतपान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। चंडीगढ़ से पधारे यजमानों के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा, भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिल रहा है।

खड़खड़ी स्थित अग्रवाल भवन में 15 से 21 नवंबर तक आयोजित कथा में महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी जी महाराज अपने श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक किया जा रहा है।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, सदाचार और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया जा रहा है कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने, जीवन में सेवा, परोपकार और आध्यात्मिक चेतना अपनाने की प्रेरणा देती है। कार्तिक मास में हरिद्वार की पावन भूमि पर हो रहे इस आयोजन से धर्मनगरी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित- रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड सोमेश्वर /अल्मोड़ा : राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *