कनखल हरिद्वार में अपोलो फार्मेसी के उत्तराखंड के 50वें स्टोर का भव्य उद्घाटन
www.shrimannews.in
November 20, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार के कनखल स्थित हनुमान गढ़ी क्षेत्र में देश की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा श्रृंखला अपोलो फार्मेसी (Apollo Pharmacy) और अपोलो 24/7 के उत्तराखंड राज्य के 50वें स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। “कम्युनिटी केयर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करना” के मुख्य उद्देश्य के साथ शुरू किए गए इस नए स्टोर का पता दुकान नंबर 00, ग्राउंड फ्लोर, प्रॉपर्टी नंबर 489/1, मोहल्ला चेतनदेव कुटिया, हनुमान गढ़ी, कनखल, हरिद्वार है।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (BOT ऑपरेशंस) श्री राममोहन राव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।
उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए, शुरू की गई योजना की जानकारी देते हुए श्री दीपक श्री अनिल श्री नितिन जी ने बताया कई आकर्षक सुविधाओं और विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई। इसके तहत क्षेत्र के निवासियों को अब मुफ्त होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए ग्राहक सीधे +91 74550 32426 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ‘सर्कल मेंबरशिप’ से जुड़ने वाले ग्राहकों को दवाओं और अन्य उत्पादों पर 15% तक की बचत का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, स्टोर पर आयोजित विशेष ‘बेबी कार्निवल’ के अंतर्गत शिशुओं की संवेदनशील त्वचा की देखभाल के लिए सहित अन्य प्रमुख ब्रांड्स के बेबी केयर उत्पादों की पूरी रेंज पर 30% तक की विशेष छूट दी जा रही है। कनखल और आसपास के क्षेत्रों में इस आधुनिक फार्मेसी स्टोर के खुलने से स्थानीय नागरिकों को अब अपने घर के पास ही विश्वसनीय दवाइयां, हेल्थकेयर उत्पाद और त्वरित सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।