Breaking News

भोला गिरी आश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : भोला गिरी आश्रम में इंदौर, मध्य प्रदेश से पधारे कथा व्यास प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरुदेव श्री डॉ विवेकानंद जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ।

कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा के उपरांत आश्रम परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कथा व्यास श्री डॉ विवेकानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सद्मार्ग, भक्ति, प्रेम, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का दिव्य माध्यम है। श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य के भीतर सद्भाव, विनम्रता और प्रभु के प्रति समर्पण की भावना जागृत करता है

महाराज श्री ने कथा के प्रारंभिक प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को समझाया कि संसार में मनुष्य को अपने जीवन में धर्म, कर्म और सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए। भगवान की भक्ति और संतों का सानिध्य जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में वर्णित प्रसंग मानव जीवन के लिए प्रेरणा देने वाले हैं, जो व्यक्ति को मोह-माया से ऊपर उठकर प्रभु के चरणों में श्रद्धा रखने का संदेश देते हैं।

कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। आश्रम परिसर में भक्ति, आध्यात्मिकता और श्रद्धा का सुंदर वातावरण बना रहा।

Check Also

भक्तिद्वार ओटीटी के ‘कर्मों का फल’ की हरिद्वार में शूटिंग, अनूप जलोटा ने दिया हर कर्म के परिणाम का संदेश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रसिद्ध भजन सम्राट और पद्मश्री से सम्मानित गायक अनूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *