Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा रायवाला मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा रायवाला मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुंह मीठा करवाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में हुई मुलाकात पर डॉ अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को संगठन में नए दायित्व मिलने पर बधाई दी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन भाजपा ही है। जो सम्मान कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिलता है, अन्य संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आवाहन किया।

डॉ अग्रवाल ने पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाने को कहा। जिससे आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, बबिता रावत, बबिता कमल कुमार, हुकुम सिंह रांगड़, महामंत्री सुंदर लाल गौड़ मनोज डंगवाल, मण्डल मंत्री प्रमोद धने, मनीष कुकरेती, रोबिन रावत, मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशीला नेगी मण्डल कार्यालय मंत्री रवि पंवार, मीडिया संयोजक रेणु शर्मा, आईटी संयोजक आदित्य राणा, सोशल मीडिया संयोजक अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *