व्यापारियों ने सांसद का अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर किया अभिनंदन
www.shrimannews.in
May 28, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश* बागपत सांसद डॉ राजकुमार सागवान जी का व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता जी के आवास पर व्यापारियों द्वारा पटका पहनकर अभिनंदन किया गया उनके साथ जिला अध्यक्ष माननीय सुभाष गुर्जर जी एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय मास्टर सुखबीर सिंह गठीना का भी अभिनंदन किया गया*
इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में पंकज गुप्ता दीपक गोयल अनिल गोयल डॉक्टर मयंक गोयल दीपक गर्ग आशुतोष मित्तल अमन गोयल विभोर जिंदल अंकित जिंदल ने माननीय सांसद महोदय को रेलवे द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से करने एवं सर्विस रोड के तुरंत निर्माण की मांग की जिससे कसबै का व्यापार सुचारू रूप से चल सके एवं जिला मुख्यालय का स्टेशन होने के कारण बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की व्यवस्था की जाए जिससे सैकड़ो गांव को लाभ होगा एवं अजमेर ऋषिकेश ट्रेन के 2 मिनट ठहराव की मांग की रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था करने की भी मांग की महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए अलग से टिकट खिड़की खोलने की मांग की सांसद महोदय ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया* सांसद महोदय के साथ लोक दल के वरिष्ठ नेता नीरज पंडित चौधरी प्रहलाद सिंह कृष्ण पाल गुरुजी सहित सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
इस अवसर पर व्यापारियों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह अमर रहे जयंत चौधरी जिंदाबाद का उद्घोष किया
सिंदूर ऑपरेशन में देश का मान बढ़ाने एवं आतंकवादियों को धूल में मिलने के लिए माननीय मोदी सरकार का धन्यवाद किया सांसद महोदय ने अभिमन्यु गुप्ता एवं श्रीमती संतोष गुप्ता को शादी की गोल्डन जुबली की शुभकामनाएं प्रदान की और दोनों के दीर्घायु जीवन की कामना की