Breaking News

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज ज्ञान की पराकाष्ठा पर खरे उतरने वाले संत हैं श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज

कमल अग्रवाल/ ऋतिक

हरिद्वार * भूपतवाला शिवनगर रानी गली स्थित जगतगुरु सोडहम पीठ हरिद्वार में परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री डॉ स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज का अवतरण”दिवस संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच एक धार्मिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत स्वामी कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा संत महापुरुष भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने हेतु इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु के रूप में अवतरित होते हैं स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज एक ज्ञान मूर्ति तपो मूर्ति ब्रह्मनिष्ठ संत है ऐसे परम तपस्वी संतो का सानिध्य भक्तों के भाग्य का उदय कर देता है उन्हें सत्य का मार्ग दिखाते हुए धर्म-कर्म के मार्ग से कल्याण की ओर ले जाता है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने कहा जिसकी ईश्वर में आस्था होती है उसका सदैव कल्याण होता है जो भक्त अपने गुरु के बताये मार्गदर्शन में चलते हैं ऐसे भक्तों को सतगुरु देव अपने पावन वचनों से कल्याण की और अग्रसर करते हैं उन्होंने सभी भक्तों को सुख शांति समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर श्री महंत सत्यव्रतानन्द महाराज ने कहा सतगुरु तारणहार है सतगुरु पार ब्रह्म सतगुरु ही अवतार है सतगुरु गंगा की धार अतः कहने का मतलब ही है सतगुरु देव धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को उंगली पड़कर भवसागर पार कर देते हैं

इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज श्री चंद्रभूषण शुक्ला सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे आयोजित भंडारे में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *