Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी लाला अर्जुन सिंह जी स्मृति में नेत्र ऑपरेशन शिविर 28 जून को टटीरी मे होगा आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

बागपत उत्तर प्रदेश *सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाला अर्जुन सिंह जी की 33वीं पावन पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार 28 जून 2025 प्रातः 10:00 बजे से 2:00 तक दृष्टि दूत फाउंडेशन, जिला रेड क्रॉस समिति बागपत, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ,लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं अंतर्राष्ट्रीय गुडविल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती रुक्मिणी देवी पूज्य माता अभिमन्यु गुप्ता संजय जिंदल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडीटटीरी मैं तारा नेत्रालय लोनी के वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा नेत्रों की जांच की जाएगी एवं मोतियाबिंद के रोगियों को वाहन द्वारा ले जाकर मोतियाबिंद के लेंस युक्त ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे ऑपरेशन का सारा खर्चा दृष्टि दूत फाउंडेशन अग्रवाल मंडी एवं स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी एवं स्वर्गीय श्री राम नारायण जैन फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा इस अवसर पर आवश्यकता अनुसार सभी नेत्र रोगियों को दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएगी

इस अवसर पर नंबर के चश्मे मुफ्त प्रदान किए जाएंगे एवं कम सुनाई देने वाले रोगियों की मशीन से जांच कर सुनने की मशीन श्रवण यंत्र निशुल्क प्रदान किए जाएंगे यह जानकारी शिविर के मुख्य संयोजक एमजेएफ लायन अभिमन्यु गुप्ता द्वारा प्रदान करते हुए बताया शिविर का उद्घाटन बागपत की जिलाधिकारी श्रीमती अस्मिता पाल करेंगे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लायन एक मित्तल एवं बागपत विधायक योगेश सुदामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष माननीय सत्य भूषण जैन दीप प्रज्वलित करेंगे एवं अति विशिष्ट अतिथि माननीय अशोक कुमार गुप्ता प्रधान आर्य समाज सूरजमल विहार दिल्ली सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय जिंदल सुरेश जिंदल ,सतीश जिंदल प्रधान आर्य समाज ,अश्वनी जिंदल अनुराग जिंदल विभोर जिंदल सचिव लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ,पीऐमजेएफ लायन पंकज गुप्ता लायन दीपक गोयल,धीरज अग्रवाल अध्यक्ष, अंकित जिंदल कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन ईश्वर दयाल अग्रवाल अमीनगर सराय, लायन संजय गोयल अध्यक्ष 2025 26 संदीप अग्रवाल रीजन चेयरमैन लायन डॉक्टर जेएस शर्मा जॉन चेयरपर्सन लायन प्रवीण गुप्ता लायन सुनील मित्तल अतुल जिंदल राहुल देव अग्रवाल एडवोकेट गौरव आर्य जिला रेड क्रॉस समिति के कोषाध्यक्ष डॉ मयंक गोयल जनसंपर्क कर रहे हैं

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *