Breaking News

भक्तजनों ने संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाये

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )भूपतवाला स्थित श्री परमहंस अविनाशी हरि गोविंद धाम ऋषिकेश रोड हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया परम पूज्य गुरुदेव स्वामी मुक्तेसानन्द जी महाराज के परम पावन सानिध्य में आश्रम में बही संत महापुरुषों के श्री मुख से ज्ञान की गंगा ब्रह्मलीन स्वामी श्री हरि प्रकाश जी महाराज श्री श्री 1008 स्वामी संबोध प्रकाश जी महाराज श्री श्री 1008 स्वामी स्वयं प्रकाश जी महाराज का पावन सिमरन करते हुए भक्तजनों ने गुरुजनों के पावन श्री चरणों का गुणगान किया इस अवसर पर बोलते हुए ट्रस्टी श्री बलदेव रावल ने कहा गुरु के बिना ज्ञान नहीं और गुरु के बिना गति नहीं गुरु है तो सब कुछ संभव है इस अवसर पर बोलते हुए श्री दीपक पोखराल ने कहा इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु देव सूर्य के सामान प्रकाशमान है जो धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान आदि के माध्यम से हमारा लोक एवम परलोक दोनों सुधार देते सतगुरु मेरे राम है सतगुरु ही घनश्याम सतगुरु ठंडी छांव है सतगुरु परम अवतार जो भक्त गुरु की शरणागत होते हैं गुरु उन्हें उंगली पड़कर भवसागर पार करा देते हैं सतगुरु की कृपा बड़ी ही अपरंपार है सतगुरु मेरे राम सतगुरु ही घनश्याम है सतगुरु तारणहार इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने अपने श्री मुख से पावन वचन कहकर भक्तों का मार्गदर्शन किया

इस अवसर पर ट्रस्टी बलदेव रावल जगदीश गोगिया बलदेव राय तेडी श्री प्रेम गंभीर सुरेश बुद्धिराज प्रेम मक्कड़ मदन लाल अग्गी श्री नरेंद्र चौक दीपक पोखराल सहित भारी संख्या में भक्तजन व्यवस्थापक गण तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाये

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *