Breaking News

गुरु की भक्ति करने से मन के सभी विकारों का तर्पण हो जाता है * श्रीमती प्रभा शर्मा

कमल अग्रवाल/ ऋतिक कुमार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) कनखल राजघाट स्थित स्मृति भवन स्मारक समिति में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 गोपालानंद जी महाराज पंजाबी बाबा की पावन कृपा स्वरूप गुरु पूर्णिमा महापर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए ट्रस्ट के प्रधान श्री नरेश चंद्र ने कहा सतगुरु के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन भक्तों के जीवन का उद्धार कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए ट्रस्ट की मंत्री श्रीमती प्रभा शर्मा ने कहा गुरु की भक्ति तन और मन दोनों के विकारों का अंत कर देती है और उसमें ईश्वर भक्ति का उदय कर देती है सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु ही घनश्याम है सतगुरु ही राधे श्याम इस अवसर पर बोलते हुए उप प्रधान कर्नल गोपाल शर्मा ने कहा जो गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका जीवन सार्थक हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री गोपाल गुप्ता ने कहा जो भक्त सतगुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं सतगुरु देव धर्म कर्म के माध्यम से उनका लोक एवम परलोक दोनों सुधार देते हैं सतगुरु की भक्ति मनुष्य के इस लोक में तो काम आता ही है परलोक में भी उसके भाग्य का उदय कर देती है कोषाध्यक्ष श्री रामकृष्णानंद ने कहा जो गुरु के बतायें मार्ग पर चलते हैं गुरु कृपा से उन्हें सुख शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है इस अवसर पर उप मंत्री श्री प्रदीप चंद गुप्ता ने कहा गुरु जी का सानिध्य मां गंगा के सामान पावन होता है

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *