Breaking News

गुरू पूर्णिमा पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दी स्वामी वेदमूर्ति पुरी को सन्यास दीक्षा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार, (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )गुरू पूर्णिमा के अवसर पर निरंजनी अखाड़ा स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को सन्यास दीक्षा प्रदान की।

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महंत राजगिरी, महंत आलोक गिरी आदि संतों ने स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।

स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन का वास्तविक मार्गदर्शक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार गुरु शिष्य के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर उसे सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश हित में कार्य करें।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी वेदमूर्ति महाराज संत परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संत समाज केवल आश्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं।

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए संत समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह समय निर्णायक है।

स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूजनों के मार्गदर्शन और संत परंपरांओं के अनुसार समाज में धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गुरु ही ईश्वर से मिलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही संतों का सम्मान करती रही है। भाजपा के सभी नेता गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साधु संतों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संतों से हमें जीवन में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, संघ प्रचारक पदम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री लव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल दर्जा राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, जेल अधीक्षक मनोज आर्य भाजपा नेता पंकज सहगल,डा.सुनील कुमार बत्रा सहित कई संत व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *