Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने मंगल आरती में की सहभागिता, शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज पहुंचे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यज्ञीय आयोजन में सहभागिता की और भगवान महाकाल एवं मां गायत्री से प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्रद्धेया शैलदीदी ने मुख्यमंत्री को युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित वांग्मय सहित साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं समाज के कल्याण, आध्यात्मिक जागरण तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। समाज में संस्कार, सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा युवाओं को रचनात्मक दिशा देने वाले विभिन्न अभियानों की भी चर्चा हुई।

यज्ञीय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने लोकमंगल की कामना की। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति की लोकमंगलकारी परंपरा व्यक्ति से लेकर समाज और राष्ट्र तक के कल्याण की भावना को प्रबल करती है। आध्यात्मिक चेतना, सेवा और संस्कारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर शांतिकंुज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि, महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

2027 में लालढांग ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे गोकुल सिंह रावत, जनहित के मुद्दों को बनाएंगे प्राथमिकता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल के हरिद्वार जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *