Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानितजनों को पटका पहनाकर, माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। समाज में ऐसे लोगों के प्रयासों को सम्मानित करने से अन्य लोग भी सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होंगे।

डॉ. अग्रवाल ने निर्धन बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन प्रदान कर शिक्षा की अलख जगाने के लिए जूही विश्वास, खुशी गुप्ता एवं प्रवीन रावत के कार्यों की सराहना की। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरेंद्र चौबे को भी सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण साधन है। सभी शिक्षाविदों, शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान समाज को नई दिशा देने वाला है।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद आशु डंग, पार्षद अजय दास, भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश मित्तल, पूर्व पार्षद सोनू पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Check Also

खेलों से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जनसेवा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध : मनोज जखमोला

 कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *