गुरु पूर्णिमा महापर्व भक्तों के जीवन में सुख शांति तथा समृद्धि का प्रतीक * महंत ओम प्रकाश शास्त्री
www.shrimannews.in
July 10, 2025
कमल अग्रवाल /ऋतिक कमार
हरिद्वार *भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध कमल दास की कुटिया में शिव महापुराण कथा के समापन तथा गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर संत भंडारे का आयोजन किया गया
इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व तथा शिव महापुराण कथा का श्रवण भक्तों के भाग्य का उदय कर देता है तथा उनके जीवन में सुख शांति तथा समृद्धि की वर्षा होती है सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु परम अवतार है सतगुरु तारणहार
इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी सोनू कैलाशी जी ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत होते हैं सतगुरु देव उन्हें धर्म कर्म के माध्यम से उंगली पकड़कर भवसागर पार कर दे
इस अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज महंत कमलेशवरानंद महाराज महंत सचिव गोविंद दास महाराज महंत कृष्णा देव महाराज महंत केशवानंद महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज कथा व्यास सुनील कैलाशी जी नीलम चावला नीतू मदान शाहिद भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे