Breaking News

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा से क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश *सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा से क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। इस दौरान श्यामपुर से तपोवन तक लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द इस सम्बन्ध में कार्य योजना बनाने का आश्वासन दिया।

देहरादून में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऋषिकेश आगमन पर श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा उचित आश्वासन दिया गया था।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात की अल्मोड़ा सीट से सांसद श्री टम्टा जी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। डॉ अग्रवाल ने श्री टम्टा जी से श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि तीर्थ नगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री, पर्यटक तथा अन्य रूप में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्यामपुर फाटक पर जाम की समस्या के कारण तीर्थयात्री वह पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर से होते हुए इंद्रमणि बडोनी चौक तथा तपोवन तक जाम की समस्या के लिए काम किया जाए। जिस पर श्री टम्टा जी ने इस संबंध में शीघ्र कार्य योजना बनाने का आश्वासन डॉ अग्रवाल को दिया।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *