Breaking News

CEIR पोर्टल का उपयोग कर वेस्ट बंगाल से यात्री का खोया मोबाईल किया गया बरामद

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना जीआरपी हरिद्वार * दिनांक 30/06/2024 को शिकायतकर्ता श्री महेश सिद्धू कंभागी S/o सिद्धू कंभागी निवासी-हाउस नंबर 05 बागलकोट तालुक कर्नाटक के द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पर अपना मोबाइल फोन realme जिसकी कीमत लगभग-15,500 रुपए रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर गुम होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदय के आदेशानुसार चोरी किये गये माल व मोबाईल फोन को बरामद करने हेतु थाना स्तर पर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से उक्त मोबाइल फोन को वेस्ट बंगाल से खोज कर आज दिनांक 13.07.2025 को मोबाइल फोन को स्वामी के सुपुर्द किया गया।

यात्री द्वारा जीआरपी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया व बोले की मै तो अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुका था।

पुलिस के इस कार्य की रेल प्रशासन व आमजन मानस द्वारा काफी सराहना की गई।

**पुलिस टीम **

1) मा0 का0 बिन्दु सैनी,थाना जीआरपी हरिद्वार

2 ) का0 जाहुल हसन मिर्जा थाना जीआरपी हरिद्वार

Check Also

भारी बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास कूच,हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका,हल्ला बोल रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : विगत दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *