Breaking News

बीमार व्यक्ति का सहारा बनी जीo आरo पीo

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश * एक व्यक्ति निवासी बरेली, उ0प्र0 जो कि बीमारी की हालत में एम्स अस्पताल से आकर सर्कुलेटिंग एरिया में अपने एक परिजन के साथ लेटे थे। जिनको ट्रेन से बरेली जाना था किन्तु उनके परिजन उनको उठा नहीं पा रहे थे इस पर बीमार व्यक्ति के परिजनों द्वारा मदद हेतु जीआरपी कर्मचारी गणों से आग्रह किया गया।

रेलवे-स्टेशन योगनगरी पर ड्यूटीरत कांस्टेबल आशीष धस्माना द्वारा तत्काल व्हीलचेयर लाकर उनको बैठाकर सकुशल ट्रेन तक पहुंचाने में सहायता की।

जीआरपी पुलिस के इस कार्य की बीमार व्यक्ति के परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया।

Check Also

भारी बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास कूच,हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका,हल्ला बोल रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : विगत दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *