Breaking News

श्री नरसिंह मंदिर श्रीनिवास कुटी में तपस्वी योगी स्वामी रामदयाल दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल संत भंडारे का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज) * भूपतवाला स्थित श्री नरसिंह मंदिर श्रीनिवास कुटी सप्त सरोवर रोड में परम पूज्य गुरुदेव तपस्वी योगी स्वामी रामदयाल दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए श्री गुरु सेवक उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों की संगत मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है संत महापुरुषों से प्राप्त होने वाला ज्ञान मनुष्य जीवन की सार्थकता है सतगुरु देव उंगली पड़कर भक्तों को भगवान के चरणों में पहुंचा देते हैं ईश्वर को युक्ति से प्राप्त किया जा सकता है भगवान को प्राप्त करने की युक्ति भगवान राम का नाम है जब राम का नाम लेने से पत्थर तैर सकते हैं तो राम नाम की गाथा गाने से यह मानव जीवन भी सार्थक हो सकता है

इस अवसर पर बोलते हुए महंत सीताराम दास महाराज ने कहा सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु ही घनश्याम है सतगुरु चारों धाम सतगुरु के रूप में हमें ईश्वर की प्रतिमूर्ति के रूप में गुरुदेव की प्राप्ति होती है गुरुदेव स्वामी रामशरण दास महाराज भी इस पृथ्वी लोक पर भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत है गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारण हारा सतगुरु पार ब्रह्म है सतगुरु परम अवतार सतगुरु के द्वारा दिखाया गया मार्ग सीधे- भगवान श्री राम के चरणों तक पहुंचता है सतगुरु के पावन वचन हमारे तन मन को पावन करने के साथ-साथ इस मानव जीवन को सार्थक कर देते

इस अवसर पर महंत बाबा हठ योगी महाराज महंत कमलेश्वरानन्द महाराज महंत भरत मुनि महाराज महंत जयरामदास महाराज महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज महंत हितेश दास महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत रितेश दास महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत काठिया बाबा महंत नागा महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत रामानुजन दास महाराज महंत संभूदास महाराज महंत गुरमीत सिंह महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *