Breaking News

SDRF की टीम द्वारा त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन किया प्रारंभ

📍 स्थान: गीता कुटीर घाट, हरिपुर कला, थाना रायवाला | 📅 दिनांक: 19 जुलाई 2025

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार * आज दोपहर लगभग 12:30 बजे गंगा स्नान के दौरान वंश चौहान, उम्र लगभग 17 वर्ष, पुत्र श्री राकेश चौहान, निवासी गली नंबर 8 ए/1, मंडोली जेल रोड, हर्ष विहार, दिल्ली, गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक अपने परिजनों के साथ हरिपुर कला स्थित गीता कुटीर घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक गंगा के तेज बहाव में आकर वह नदी में डूब गया।

सूचना प्राप्त होते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम द्वारा त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। SDRF द्वारा देर शाम तक नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की गई, किन्तु युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

गंगा में अत्यधिक तेज बहाव व गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है, बावजूद इसके SDRF की टीम द्वारा दिनांक 20 जुलाई को भी सर्चिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है।

🔸 जनसाधारण से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित घाटों का ही प्रयोग करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से बचें।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *